फिर से रौशन हुई कमोल भील बस्ती, लौटी बिजली

कलक्टर की संवेदनशीलता से मिली राहत

 | 
power cut

चिकली स्कूल का मरम्मत कार्य होगा शीघ्र शुरू

उदयपुर 18 जुलाई 2022 । कलक्टर ताराचंद मीणा जनअभियोगों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं। कलक्टर ने अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेकर समयबद्ध निस्तारण करें।

फिर से रौशन हुई भील बस्ती

जिला कलक्टर ताराचंद मीणा को सूचना मिली कि कमोल ग्राम पंचायत की भील बस्ती के निवासी डीपी जल जाने से अँधेरे में है एवं गाँव में बिजली गुल है। कलक्टर को समाचार प्राप्त हुआ कि गाँव में सौ से अधिक घर हैं एवं बिजली गुल होने से आपराधिक घटनाओं के होने का भी अंदेशा है। 

इस पर कलक्टर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग के एसई के आर मीना को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर विद्युत विभाग की टीम डीपी लेकर भील बस्ती पहुंची और जली हुई डीपी को खम्भे से उतार कर नई डीपी लगाकर सप्लाई शुरू कर दी।

शीघ्र शुरू होगा चिकली स्कूल का मरम्मत कार्य

कलक्टर ताराचंद मीणा को सूचना प्राप्त हुई कि नयागांव पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाटिया स्थित राप्रावि चिकली के भवन का शुक्रवार रात छज्जा गिर गया। इस पर कलक्टर ने तुरंत संज्ञान लिया एवं उनके निर्देश पर संयुक्त निदेशक शिक्षा अंजलिका पलात द्वारा बालकों को बैठाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र में व्यवस्था की गई। साथ ही संस्था प्रधान और सीबीईओ से विद्यालय भवन मरम्मत हेतु बजट स्वीकृत कराने का प्रस्ताव लिया। उन्होंने बताया कि शीघ्र मरम्मत कार्य किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News