उदयपुर 23 दिसंबर 2022। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से ग्रामीण कला परिसर शिल्पग्राम में आयोजित दस दिवसीय शिल्पग्राम उत्सव में कोविड प्रोटोकॉल की पालना के अनुक्रम में शुक्रवार से समस्त प्रतिभागियों के लिये मास्क धारण करना अनिवार्य होगा।
केन्द्र निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने शिल्पकारों, कलाकारों तथा मेले में आने वाले लोगों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए मेले में आने वाले लोगों को यह सलाह दी है कि स्वयं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शिल्पग्राम में मास्क पहन कर प्रवेश करें। उन्होंने बताया कि इसके लिये माकूल इंतजाम किये जायेंगे।