सेटेलाइट व एमबी हॉस्पिटल में हुई मॉक ड्रिल

आपात स्थिति में रद्द हो सकती है छुट्टी

 | 
stelite hospital

उदयपुर 27 दिसंबर 2022 । कोरोना की तैयारियों के मद्देनजर उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल और हिरण मगरी सेटेलाइट हॉस्पिटल में मंगलवार को ​​​​मॉक ड्रिल हुई। जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। 

चिकित्सा विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. जुल्फिकार काजी, एमबी हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. आर.एल. सुमन और ऑ​क्सीजन नोडल ऑफिसर डॉ संजीव टांक की टीम ने निरीक्षण किया। जिसमें पाया कि आउटडोर में मरीजों की जबर्दस्त भीड़ थी। सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं थी। ना ही कोई मास्क पहने था। 

सबसे पहले ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. काजी हिरण मगरी सेटेलाइट पहुंचे। यहां वे हर वार्ड में गए। डॉक्टर्स को साफ सफाई के निर्देश देते हुए मरीजों को सोशल डिस्टेसिंग की पालना की हिदायत दी। डॉक्टर्स ने बताया कि सेटेलाइट में फिलहाल 35 छोटे बड़े ऑ​क्सीजन सिलेंडर हैं। साथ ही जरूरी दवाएं भी उपलब्ध करा ली गई है। 

ग्लव्स और पीपीई किट मंगाने के निर्देश

डॉ. जुल्फिकार ने एमबी हॉस्पिटल, जनाना और बा​ल हॉस्पिटल में भी मॉक ड्रिल के दौरान पहुंचे। यहां ऑ​क्सीजन प्लांट की स्थिति का जायजा लिया। आपात स्थिति को देखते हुए ऑ​क्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। साथ ही डॉक्टर्स को स्टोर से ग्लव्स और पीपीई किट मंगवाकर उपयोग करने के​ निर्देश दिए। जो स्टाफ मास्क नहीं पहने था, उन्हें मास्क लगाकर काम करने की हिदायद दी। 

आपात स्थिति में रद्द हो सकती है छुट्टी

ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ जुल्फिकार काजी ने बताया कि कोरोनी जैसे महामारी वापस आने की संभावना के चलते मॉक ड्रिल हुई। ऐसी स्थिति बढ़ती है तो डॉक्टर्स व अन्य स्टाफ को निर्देश दिए कि वे छुट्टी नहीं लें। मास्क पहनकर काम करें और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News