26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूर्ण

25 जनवरी को पुलिस विभाग की ओर से रिहर्सल भी की जाएगी
 | 
republican day

उदयपुर 23 जनवरी 2023 । आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के जिला स्तरीय समारोह को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है।  इसको लेकर के सोमवार को डॉग स्क्वायड की टीम ने गांधी ग्राउंड का जायजा लिया। 

आपको बता दें की गणतंत्र दिवस को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। 26 जनवरी को गांधी ग्राउंड पर ध्वजारोहण के बाद देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी का भाषण पढ़ा जाएगा। विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कार्मिकों को  प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। 

साथ ही विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी । इससे पहले 25 जनवरी को पुलिस विभाग की ओर से रिहर्सल भी की जाएगी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News