महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु कल उदयपुर में

वे यहां कुछ देर रूक कर हवाई मार्ग से आबू रोड मानपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगीं

 | 
President Of India

उदयपुर, 2 जनवरी 2022 । भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु मंगलवार 3 जनवरी की अपराह्न 3.25 बजे वायुयान से उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगीं। वे यहां कुछ देर रूक कर हवाई मार्ग से आबू रोड मानपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगीं। 

जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने महामहिम राष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर एक आदेश जारी कर कानून, सुरक्षा, कारकेड, यातायात, प्रोटोकॉल, समन्वय एवं अन्य आदि व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे हैं।

इधर, जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रभा गौतम ने एक आदेश जारी कर इस यात्रा के दौरान कानून व शांति व्यवस्था को देखते हुए वल्लभनगर उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News