महामहिम राष्ट्रपति का 11 एवं 12 को उदयपुर दौरा प्रस्तावित

कंट्रोल रूम स्थापित पर नियुक्त किया प्रभारी

 | 
india

उदयपुर 6 सितंबर। देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 11 एवं 12 सितंबर को उदयपुर भ्रमण पर रह सकती हैं।

राष्ट्रपति के भ्रमण के मध्यनज़र जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में एडीएम प्रभा गौतम ने आदेश जारी कर कंट्रोल रूम स्थापित किया है। आदेश में एडीएम ने बताया है कि कंट्रोल रूम के नंबर 02942414620 हैं एवं कंट्रोल रूम का प्रभारी राजकीय संस्कृत कॉलेज के व्याख्याता डॉ महामाया प्रसाद चौबीस को बना कर कंट्रोल रूम के प्रभावी संचालन हेतु निर्देशित किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News