प्रशासन शहरों के संग के तहत वितरित किए पट्टे

महापौर, उपमहापौर का दिया धन्यवाद

 | 
UMC Camp

उदयपुर। प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 के तहत दिनांक 2526 को माहेश्वरी समाज का नोहरा में शिविर का आयोजन किया गया जिसमे वार्ड वासियों को पट्टे वितरण के साथ निगम के सभी कार्य संपादित करवाए गए।

वार्ड पार्षद छोगालाल भोई एवं शहनाज अयुब ने बताया कि 25 जुलाई को 75 पट्टे 69 A के अन्तर्गत वितरित किये गये, वही 26 जुलाई को दूसरे दिन 23 पट्टे स्टेट ग्रांट एक्ट के तहत वितरित किये गये। क्षेत्रवासियों ने पट्टा प्राप्त होने के पश्चात महापौर गोविंद सिंह टाक एवं उपमहापौर पारस सिंघवी का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। पट्टा वितरण अवसर पर शिविर में राज्य सरकार से मनोनित ऑब्जर्वर आर पी शर्मा तथा सतीश श्रीमाली,  निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ व उपायुक्त अनिल शर्मा भी उपस्थित थे।

वार्ड 59 हेतु यही होगा अगला शिविर

निगम उपमहापौर पारस सिंघवी ने बताया कि वार्ड 59 के निवासियों हेतु शिविर इसी स्थान पर 1 2 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। सभी वार्डवासी लगने वाले शिविर का लाभ लेवे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News