कर्फ्यू में सुबह 6 से सायं 8 तक छूट बुधवार को भी जारी रहेगी

आज मंगलवार को 14 घंटे की छूट दी गई थी

 | 
curfew

उदयपुर 5 जुलाई 2022 ।  आज मंगलवार को शांत वातावरण देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को भी शहरवासियों को राहत प्रदान की गई है। 

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) प्रभा गौतम ने एक आदेश जारी कर बुधवार 6 जुलाई से कर्फ्यू में 14 घंटे की छूट प्रदान की है। इस आदेश के तहत बुधवार सुबह 6 से सायं 8 बजे तक कर्फ्यू में छूट रहेगी। 

एडीएम गौतम ने बताया कि शहर के धानमंडी, घंटाघर, हाथीपोल, अंबामाता, सूरजपोल, सविना, भूपालपुरा, गोवर्धनविलास, हिरणमगरी, प्रतापनगर एवं सुखेर पुलिस थाना क्षेत्रों में लागू किए गए कर्फ्यू में 14 घंटे की छूट दी गई है। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि के बाद इन थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू यथावत जारी रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News