गणतंत्र दिवस-2023 बैठक, झांकियों को बनाएं अधिकाधिक आकर्षक –कलेक्टर

समय पर पूरी हों तैयारियां – कलेक्टर

 | 
R

उदयपुर 22 दिसंबर। गणतंत्र दिवस-2023 की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर तारा चंद मीणा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई। कलेक्टर ने जिला स्तरीय समारोह हेतु समस्त आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बताया कि समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास 24 जनवरी को गांधी ग्राउंड में आयोजित होगा। उन्होंने लोक कलाकारों के परिवहनउद्घोषक की व्यवस्थासाफा व्यवस्थाएट होमअतिथियों के स्वागतविभिन्न विभागों की झाँकियाँ आदि को लेकर निर्देशित किया। कलेक्टर ने समस्त झांकियों को अधिकाधिक आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आमजन से भी अपील की है कि गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थित हों एवं अपने घरों पर ध्वज भी अवश्य फहराएं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समय पर सभी तैयारियां पूर्ण दें। उन्होंने जिला स्तरीय प्रशस्ति पत्र हेतु कमिटी का समय से गठन कर आवेदन आमंत्रित करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्य समारोह में अतिथियों के बैठने हेतु समुचित व्यवस्था करने किसी भी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News