कांस्टेबल (सामान्य) भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी

सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता/मापतौल परीक्षा शीघ्र आयोजित की जाएगी जिसकी नियत तिथि को पृथक से अवगत करा दिया जाएगा। 

 | 
rajasthan police

उदयपुर 26 अगस्त 2022 । कॉनिस्टेबल भर्ती परीक्षा-2021 के तहत 12वीं बटालियन आरएसी (आई.आर.) विकासपुरी, नई दिल्ली के कॉनिस्टेबल (सामान्य) के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आयोजित हुई लिखित परीक्षा के परिणाम जारी हो चुके है। 

परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की वर्गवार प्रोविजनल परीक्षा परिणाम राजस्थान पुलिस की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है एवं सफल अभयर्थियों के रोल नम्बरों की सूची 12वीं बटालियन आरएसी (आई.आर.) विकासपुरी, नई दिल्ली के मुख्य प्रवेश द्वार के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।

बटालियन के कमाण्डेन्ट सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता/मापतौल परीक्षा शीघ्र आयोजित की जाएगी जिसकी नियत तिथि को पृथक से अवगत करा दिया जाएगा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News