ग्रामीण इलाको में अकेली वृद्ध महिलाओ के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

लूटपाट के इरादे से ग्रामीण क्षेत्रो में वृद्ध महिलाए अक्सर बनती है निशाना 

 | 
udaipur police

गांव में रहने वाली अकेली वृद्ध महिलाएं अक्सर अपराधियों का शिकार बनती हैं,जेवर और नकद के लालच में वृद्ध महिलाओं से साथ लूट और हत्या को घटना आम हैं। इसी कड़ी में ग्रामीण इलाकों में रह रहीं अकेली वृद्ध महिलाओं को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उदयपुर पुलिस द्वारा जल्द एक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान के बारे में बताते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कुंदन कुंवरिया ने बताया की गांव गांव में बीट ऑफिसर्स और ग्राम रक्षकों को एक टीम बनाई जाएगी जो गांव के हर एक घर का सर्वे कर ये पता लगाएंगे की उस गांव में कितनी वृद्ध महिलाएं हैं जो किसी ना किसी कारण से घर में अकेली रहती हैं।

ऐसी महिलाओं की एक लिस्ट तैयार कर बीट ऑफिसर्स और ग्राम रक्षक उनको सारी जानकारी  इकठ्ठा करेंगे और उन के साथ अपने फ़ोन नंबर साझा करेंगे, इसी के साथ इनके घर के पास एक जिम्मेदार व्यक्ति को उनका ध्यान रखने की जिम्मेदारी भी देंगे।

इसी के साथ वक़्त -वक़्त पर ये टीम इन महिलाओं से मुलाक़ात भी करेंगे एंड उनकी सुरक्षा को पूर्णतया सुनिश्चित करेंगे ताकी आने वाले समय में इन वृद्ध महिलाओं के साथ कोई हादसा ना हों सकें।

गौरतलब हैं की बदमाशों द्वारा अक्सर वृद्ध महिलाओं को उनके जेवर के लिए निशाना बनाया जाता हैं, वृद्ध और कमजोर होने से ये महिलाएं इन बदमाशों का आसान शिकार बन जाया करती हैं। हाल ही में ऐसी ही एक घटना ज़िले के गोगुन्दा इलाके से सामने आई थी जिसमे एक व्यक्ति ने अपने ऐश ओ आराम के लिए अपने ही पड़ोस में रहने वाली एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला को निशाना बनाया, उसके साथ लूट के बाद  उसकी हत्या करदी। ऐसे में इस तरह का अभियान ग्रामीणों वृद्ध अकेली महिलाओं के लिए के राहत होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News