फतहसागर, उदयसागर की सफाई हेतु डिविडिंग मशीन खरीदेगा यूआईटी

फतहसागर, उदयसागर की सफाई हेतु डिविडिंग मशीन खरीदेगा यूआईटी 

बड़ी तालाब स्थित बाहुबली पहाड़ी पर विकास कार्य हेतु 96.00 लाख स्वीकृत

 
UIT

यूआईटी की बैठक में निर्णय

उदयपुर 2 फरवरी 2022 । आज जिला कलक्टर एवं नगर विकास प्रन्यास के अध्यक्ष ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में न्यास की सामान्य बैठक आयोजित की गई। न्यास सचिव अरूण कुमार हसीजा ने बताया कि बैठक में विचार विमर्श उपरांत निम्नानुसार निर्णय लिये गये

  1. मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2021-22 की पालना में वाड़ा ढिकली क्षेत्र में ढीकली तालाब से एन.एच.-27 के बांयी तरफ (डाउनस्ट्रीम) में राजस्व कच्चे नाले को पक्का निर्माण कार्य हेतु राशि रु. 364.93 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
  2. बांकी हिल्स से राजस्व ग्राम बलीचा के खसरा नं. 655 तक आरसीसी नाला निर्माण हेतु राशि 98.64 लाख रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
  3. मनवाखेड़ा से तितरड़ी, कलड़वास औद्योगिक क्षेत्र जाने हेतु एन.एच.-8 बाईपास पर अण्डरपास निर्माण कार्य हेतु राशि रु. 680.00 लाख की तकनीकी स्वीकृति जारी की गई।
  4. माननीय मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2021-22 की पालना में बड़ी तालाब स्थित बाहुबली पहाड़ी पर विभिन्न विकास कार्य हेतु राशि रूपये 96.00 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
  5. राजस्व ग्राम अम्बेरी के खसरा संख्या 2275, 2277 तथा राजस्व ग्राम वाडा के खसरा संख्या 326, 327, 328 न्यास खातेदारी भूमि मे 60 फीट सडक निर्माण के कार्य हेतु राशि रूपये 110.16 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
  6. न्यास की चित्रकूट नगर आवासीय योजना एवं राजस्व ग्राम भुवाणा, सुखेर, अम्बेरी आदि मे सडक सुदृढीकरण एवं पेच रिपेयरिंग का कार्य हेतु राशि रूपये 29.97 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
  7. न्यू आर.टी.ओ. से 100 फीट एवं 60 फीट जक्शन तक जाने वाली 60 फीट सडक के सुदृढ़ीकरण के कार्य हेतु राशि रूपये 49.87 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
  8. मुख्य 100 फीट सडक से मीरा नगर स्कीम एवं भुवाणा गांव को जोडने वाली 60 फीट सडक के निर्माण कार्य हेतु राशि रू. 47.80 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
  9. न्यास योजना मीरा नगर ब्लॉक-सी मे 30 फीट, 40 फीट, 60 फीट एवं 80 फीट सडक सुदृढ़ीकरण के कार्य हेतु राशि रूपये 73.82 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
  10. पेट्रोल पम्प से यूनिवर्सिटी सडक तक जाने वाली 100 फीट सडक के सहारे मिसिंग लिंक नाला का निर्माण कार्य हेतु राशि रू. 74.63 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
  11. दूधतलाई से सीसारमा गांव (पिछोला रिंग रोड़) पर PCC पोल लगा एल.ई.डी लाइट लगाने के कार्य हेतु राशि रू. 29.44 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय जारी की गई।
  12. हवाला गांव (शिल्पी रिसोर्ट के बाहर) से बडी गांव तक प्रस्तावित 60 फीट रोड़ मार्गाधिकार मे आ रही 11 के.वी एवं एल.टी.लाइन की शिफ्टींग के कार्य हेतु राशि रू. 74.96 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
  13. हवाला गांव (शिल्पी रिसोर्ट के बाहर) से बडी गांव तक प्रस्तावित 60 फीट रोड़ में ऑक्टागोनल पोल लगा एल.ई.डी लाइट लगाने के कार्य हेतु राशि रू. 43.54 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
  14. फतहसागर एवं उदयसागर झील में नियमित सफाई हेतु नई डिविडिंग मशीन क्रय करने एवं इसके पांच वर्ष के संचालन एवं संधारण हेतु कुल राशि रु. 4.90 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति का प्रस्ताव राज्य सरकार को प्रेषित करने का निर्णय लिया गया।
  15. दक्षिण विस्तार योजना, बलीचा में सामुदायिक भवन के चारों ओर सड़क निर्माण हेतु 73.68 लाख रू. की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
  16. टाईगर हिल योजना (लिओ का गुड़ा) में सड़क निर्माण हेतु 67.52 लाख रू. की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।

बैठक में यूआईटी सचिव अरूण कुमार हसीजा, अधीक्षण अभियंता अजमेर विद्युत वितरण निगम लि उदयपुर गिरीश जोशी, अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उदयपुर  विपिन जैन, वरिष्ठ नगर नियोजक अरविन्द सिंह कानावत सहित न्यास के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal