यूआईटी ने सवीना नया खेड़ा में ध्वस्त की 4 दुकाने

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही

 | 
encrochment

उदयपुर 20 जनवरी 2023 । अवैध अतिक्रमण के खिलाफ यूआईटी ने शुक्रवार कों सवीना इलाके के नया खेड़ा में होमगार्ड के जवानो और सवीना थाना के जाब्ते की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 दुकानों को ध्वस्त किया।

encroachment

शहर के सवीना इलाके के नया खेड़ा में यहां अवैध अतिक्रमण कर बनाई गई चार दुकानों पर यूआईटी के अधिकारियों ने बुलडोजर चलाते हुए ध्वस्त कर दिया।

यूआईटी सचिव जितेंद्र पाल सिंह के निर्देशन में यूआईटी के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान बड़ी तादाद में होमगार्ड के जवान और संबंधित थाना पुलिस का जाप्ता उपस्थित रहा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News