आवासीय परिसर में चल रहा था व्यवसाय, निगम ने भवन किया सीज

144 चेतक मार्ग अजंता होटल वाली गली में आवासीय स्वीकृति के विपरीत व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन किये जाने से नगर निगम द्वारा उक्त भवन को सीज किया गया।

 | 
UMC

लगातार जारी रहेगी कार्रवाई

उदयपुर 2 दिसंबर 2022  । नगर निगम ने शुक्रवार को आवासीय परिसर में वाणिज्यिक गतिविधियां संचालित करने पर भवन सीज करने की कार्रवाई की गई।

नगर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ ने बताया कि लगातार उदयपुर में आवासीय परिसर में अवैध रूप से वाणिज्यिक गतिविधियां संचालन के खिलाफ कार्रवाई संपादित की जा रही है। इसी को लेकर शुक्रवार को भी नगर निगम द्वारा सीज करने की कार्यवाही संपादित की गई। 

ajanta gali

शुक्रवार को चेतक सर्कल के पास अजंता होटल वाली गली में आवासीय परिसर में कई समय से व्यवसायिक गतिविधि संचालित की जा रही थी। इसको लेकर नियमानुसार भवन मालिक को नोटिस भी दिया गया। नोटिस देने के उपरांत भी भवन मालिक द्वारा व्यवसायिक गतिविधियां बंद नहीं की गई। जिसको लेकर शुक्रवार को उप नगर नियोजक सिराजुद्दीन को सीज करने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को आयुक्त  के निर्देशानुसार 144 चेतक मार्ग में आवासीय स्वीकृति के विपरीत व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन किये जाने से नगर निगम द्वारा उक्त भवन को सीज किया गया। मौके उप नगर नियोजक सिराजुद्दीन, सहायक नगर नियोजक विजय डामोर आदि अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News