उदयपुर ज़िले को मिली 15 नवीन बीएलस एम्बुलेंस
ज़िला कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया चिकित्सा संस्थान के लिए किया रवाना
| Dec 26, 2022, 19:59 IST
उदयपुर 26 दिसंबर 2022 । सीएमएचओ डॉक्टर शंकर बामनिया बताया कि उदयपुर ज़िले के लिए 15 नए एम्बुलेंस (बेसिक लाइफ सपोर्ट-108) वाहनों को ज़िला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने गांधी ग्राउंड में हरी झंडी दिखाकर चिकित्सा संस्थानों के लिए रवाना किया।
इन सभी एम्बुलेंस को विभिन्न सस्थानो आधारभूत चिकित्सा सेवाओं को और मजबूत करने के लिए 108 बेडे़ में शामिल किया गया। इसके साथ ही ज़िला कलेक्टर कहा कि इस नवीन एम्बुलेंस से आपातकालीन सेवाए मिलेगी!
मीणा ने इस अवसर पर एम्बुलेंस वाहन चालकों को एम्बुलेंस की चाबी और मेडिकल किट भी सौंपे। इस मौक़े पर संभाग प्रभारी 108 प्रसून पण्ड्या जिला प्रभारी रवि जोशी, प्रदीप औदीच्य ओर मेंटिनेन्स मैनेजर देवेंद्र मौजूद रहें।
