Whole Wheat आटा ब्रेड का सैम्पल असुरक्षित पाया गया, 181 पर शिकायत पर हुई कार्रवाई

 | 
Whole Wheat Aata Bread

 

Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर मे एक बेकरी पर Whole Wheat आटा ब्रेड का सैम्पल असुरक्षित पाया गया है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि 181 हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्रवाई की गई।

शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणजीत सिंह चौहान द्वारा 15 AD Bakery & Cafe (Kim Bakery LLP) पर Whole Wheat आटा ब्रेड का सैम्पल लिया गया था। जांच रिपोर्ट में उक्त Whole Wheat आटा ब्रेड का सैम्पल असुरक्षित (Unsafe) पाया गया है।

इस संबंध में बेकरी मालिक मो. मोहद्दीश सूबानी को नियमानुसार सूचना देते हुए आगे अपील करने के प्रावधानों के बारे में अवगत करवाया गया है। समय रहते अपील नहीं करने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

सीएमएचओ डॉ अशोक आदित्य द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणजीत सिंह चौहान को अग्रिम कार्रवाई हेतु आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News