Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर के हिरण मगरी उपडाकघर में आधार नामांकन एवं अपडेट की सुविधा प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध है।
उदयपुर डाक मंडल के प्रवर अधीक्षक अक्षय गाडेकर ने बतया कि संबंधित क्षेत्र के सभी नागरिक निर्धारित समय पर उपस्थित होकर आधार नामांकन अथवा अद्यतन (अपडेशन) का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने बतया कि सेवाओं के लिए आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लाना आवश्यक है। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की।