बंद होगा आभा PHR ऐप, आरोग्य सेतु 2.0 से उपलब्ध होगी आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ सेवायें

 | 
Abha App Closed

 

Udaipur Times, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के निर्देशानुसार आभा पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड मोबाइल ऐप अब से बंद हो जायेगा। इसके स्थान पर 1 नवम्बर से नागरिक आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत उपलब्ध डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आरोग्य सेतु 2.0  मोबाईल ऐप के माध्यम से ले सकेंगे।

राजसमंद CMHO डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने बताया कि नागरिक अपने मोबाईल फोन में उपलब्ध आभा ऐप को अपडेट करें तथा ऐप में प्रदर्शित आरोग्य सेतु 2.0 विकल्प का उपयोग  करके आरोग्य सेतु 2.0 ऐप इंस्टॉल करें अथवा खोले। नागरिक अपने वर्तमान मोबाइल नम्बर, आधार नम्बर, आभा नम्बर अथवा आभा एड्रेस का उपयोग करके उपलब्ध प्रमाणीकरण विकल्पो के माध्यम से आरोग्य सेतु 2.0 ऐप में लॉग - इन कर सकेंगे। जिन नागरिको के पास पहले से आभा नम्बर है, उन्हे नया आभा नम्बर बनवाने की आवश्यकता नही है, वे मौजुदा विवरणों से लॉग - इन करके अपनी आभा प्रोफाइल तथा आभा एड्रेस से लिंक स्वास्थ्य रिकॉर्ड उपलब्धता अनुसार देख सकेंगे।

आरोग्य सेतु से नागरिको को मिलेगी कुछ इस तरह की सेवायें

डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड की सुविधा

नागरिक अपने आभा नम्बर से लिंक सभी उपलब्ध स्वास्थ्य रिकॉर्ड देख सकते है। आवश्यकता पड़ने पर अपनी सहमति से इन रिकॉर्ड को सम्बन्धित चिकित्सक अथवा अधिकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के साथ सांझा भी कर सकते है। जिससे स्वास्थ्य सेवा प्रदाता मेडिकल हिस्ट्री देखकर आगे की आवश्यक सलाह दे सके।

स्मार्ट हेल्थ डेशबोर्ड एवं फिटनेस ट्रेकिंग

नागरिक अपना स्मार्ट हैल्थ डेशबोर्ड बना सकते है तथा कदमो की संख्या, तय की गई दूरी और कैलोरी की खपत जैसे फिटनेस सम्बधी मापदण्डो को ट्रेक कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त , अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड अपलोड करके एआई आधारित स्मार्ट हेल्थ रिपोर्ट भी देख सकते है।

नजदीकी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे

आरोग्य सेतु 2.0 के माध्यम से नागरिक अपने नजदीकी जनऔषधी केन्द्रो, ब्लड बैंक तथा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत सूचीबद्ध अस्पतालो की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

स्वास्थ्य सेवाओं तक सुविधाजनक पहुंच

इस ऐप के माध्यम से उपलब्धता के अनुसार एम्बूलेंस सेवाओं तथा प्रत्यक्ष चिकित्सकीय परामर्श की बुकिंग की जा सकती है। नागरिक अपने दवाइयों के समय पर सेवन के लिए मेडिसिन रिमांइडर भी सेट कर सकते है।

आभा एवं स्वास्थ्य रिकॉर्ड सम्बन्धी सेवायें

आरोग्य सेतु 2.0 के माध्यम से आभा निर्माण एवं लॉग - इन, स्केन एंड रजिस्टर, स्वास्थ्य रिकॉर्ड लिंक करने तथा उन्हें देखने जैसी सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है।

सीएमएचओ ने बताया कि सभी राजकीय एवं प्राईवेट चिकित्सा संस्थानो को निर्देशित किया गया है कि वे अपने यहां ओपीडी में वाले मरीजो एवं उनके परिजनो को आरोग्य सेतु 2.0 के बारे में जानकारी प्रदान करे तथा इसके लिये उपयोग के लिये प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि नागरिक डिजिटल हेल्थ सुविधा का लाभ लेने के लिये जल्दी ही आरोग्य सेतु 2.0 को अपने मोबाईल फोन पर इन्स्टॉल  कर लेवे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News