Udaipur Times, Industrial Plot Allotment: उदयपुर जिले में RIICO द्वारा विकसित किये गये विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में Rising Rajasthan में MoU करने वाले निवेशकों के लिए इंडस्ट्रियल प्लॉटस प्रत्यक्ष आवंटन/e –Auction/रेंटल पॉलिसी की प्रक्रिया सोमवार 28 सितंबर से शुरू की जा चुकी है। इसके अन्तर्गत इंडस्ट्रियल प्लॉटस के आरक्षित मूल्य पर चार इंडस्ट्रियल एरिया के कुल 162 इंडस्ट्रियल प्लॉटस के डाइरेक्ट अलॉटमेंट के 14th चरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
योजनान्तर्गत इंडस्ट्रियल एरिया कलडवास (विस्तार), आमली, इंडस्ट्रियल एरिया सगतपुरा (भीण्डर) व श्रीराम जानकी इंडस्ट्रियल एरिया, माल की टूस के इंडस्ट्रियल एरिया के प्लॉट शामिल हैं। Industrial Plot Allotment
RIICO के अतिरिक्त महाप्रबन्धक अजय पण्ड्या ने बताया कि योजनान्तर्गत धरोहर राशि 28 सितंबर प्रातः 10 बजे से 12 अक्टूबर सायं 6:00 बजे तक जमा कराई गई। किसी भी प्लॉट पर एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर e-Lottery 15 अक्टूबर को की जायेगी। Industrial Plot Allotment
पण्ड्या ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया कलड़वास (विस्तार) में 2 इंडस्ट्रियल प्लॉटस, इंडस्ट्रियल एरिया आमली में 60, इंडस्ट्रियल एरिया सगतपुरा (भीण्डर) में 90, एवं इंडस्ट्रियल एरिया श्रीराम जानकी माल की टूस में 10 इंडस्ट्रियल प्लॉटस को डाइरेक्ट अलॉटमेंट के 14th चरण में रखा गया है। Industrial Plot Allotment
उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत SC/ST के लिये 06, महिला उद्यमियों के लिये 4, भूतपूर्व सैनिको के लिये 1, बैचमांर्क दिव्यागंजनों के लिये 3 तथा सशस्त्र बलों के शहीदो के आश्रितो के लिये 1 प्लॉट आरक्षित है।
उन्होंने बताया कि प्रत्यक्ष आवंटन योजना के चौहदवें चरण में शामिल इंडस्ट्रियल एरिया श्रीराम जानकी माल की टूस तथा सगतपुरा (भीण्डर) के इंडस्ट्रियल प्लॉटस पर फ्लेक्सिबल लैण्ड लीज पॉलिसी के अन्तर्गत आवंटन दर की 60% दर पर 33 वर्ष की लीज अवधि के लिये किया जायेगा, जिससे निवेशको को कम दर पर भूमि उपलब्ध हो सकेगी। Industrial Plot Allotment
राइजिंग राजस्थान में इस योजना की अन्तिम तिथि 12 अक्टूबर तक MoU करने वाले सभी निवेशक योजना में आवेदन करने हेतु पात्र होगे। सफल आवेदकों को प्रस्ताव पत्र की 25% राशि जमा कराने के बाद शेष 75 % राशि का भूगतान त्रैमासिक किश्तो में 8.50% ब्याज के साथ या 120 दिनों के भीतर ब्याज रहित भुगतान की सुविधा सुविधा प्रदान की गई है। साथ ही सफल आवेदकों द्वारा 25 प्रतिशत राशि जमा कराते ही आवंटन पत्र व भूखण्ड का कब्जा भी प्रदान कर दिया जायेगा। Industrial Plot Allotment