जनआधार में संशोधन के लिए पेंडिंग अपीलों की सुनवाई 10 से

कलक्ट्रेट परिसर के कमरा नम्बर 246 में उपस्थित होकर जनआधार अपील का निस्तारण करा सकते है
 | 
jan adhar card

उदयपुर। जनआधार में संशोधन के लिए पेंडिंग अपीलों की सुनवाई 10 जुलाई से 14 जुलाई तक होगी।

कलक्ट्रेट परिसर के कमरा नम्बर 246 में उपस्थित होकर जनआधार अपील का निस्तारण करा सकते है

अतिरिक्त जिला जन आधार योजना अधिकारी भंवर लाल आमेटा ने बताया कि जिन परिवार या व्यक्तियों ने अपने जनआधार कार्ड में एक बार से अधिक नाम, जाति, लिंग एवं जन्म दिनांक में संशोधन हेतु जिला कलक्टर को जनआधार में संशोधन के लिए अपील की थी, वे व्यक्तिगत रूप से अपील संबंधित मूल दस्तावेज व एक-एक फोटोकॉपी के साथ निर्धारित अवधि में कार्यालय समय में जिला कलक्ट्रेट परिसर के कमरा नम्बर 246 में उपस्थित होकर जनआधार अपील का निस्तारण करा सकते है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News