सवीना खेड़ा में अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने एक दूकान को ध्वस्त किया

क्षेत्र के किशन सिंह देवड़ा ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से दूकान का निर्माण करा लिया था

 | 
encroachment removed from savina kheda

उदयपुर 7 मार्च 2024 । नगर निगम उदयपुर के अतिक्रमण निरोधी दस्ते की कार्रवाई लगातार जारी है इसी कड़ी में बुधवार को नगर निगम का दस्ता शहर के सवीना खेड़ा स्थित खेड़ा सर्किल पहुंचा जहाँ की मुख्य सडक पर गुरुवार को निगम मे बड़ी कार्यवाही करते हुए एक दूकान को ध्वस्त किया गया।

encroachment removed

निगम के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के किशन सिंह देवड़ा ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से दूकान का निर्माण करा लिया था जिसको बुधवार सुबह निगम कि टीम ने जेसीबी कि मदद से ध्वस्त कर जमीन को मुक्त करवाया। बताया जा रहा हे कि जिस जगह दूकान बनाई गई थी वह रिहाईशी कॉलोनी मे जाने रास्ता था।

Encroachment removed

उल्लेखनीय है कि उदयपुर नगर निगम शहर में अवैध निर्माण अवैध अतिक्रमण और जो वेंडिंग जोन में वेंडर्स के द्वारा चलाए जा रहे अपने व्यवसाय को लेकर सख्त रुख अपना रही है। पिछले कुछ समय से शहर में जहां भी अवैध अतिक्रमण किया हुआ है या ना वेंडिंग जोन में वेंडर्स अपना व्यवसाय करते हुए पाए जा रहा है उनके खिलाफ निगम की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News