विश्वकर्मा दिवस पर 17 सितंबर को अवकाश की अपील

 | 
Holiday on Vishwakarma Divas

 

Udaipur Times, Udaipur News: संभागीय संयुक्त श्रम आयुक्त कार्यालय ने विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर गुरुवार 17 सितंबर को श्रमिकों के लिए संवैतनिक अवकाश घोषित करने की अपील की है। अतिरिक्त श्रम आयुक्त, राजस्थान, जयपुर के आदेश के क्रम में यह अपील की गई है।

संभागीय संयुक्त श्रम आयुक्त संकेत मोदी ने बताया कि आदेश के अनुसार विश्वकर्मा दिवस श्रमिक वर्ग द्वारा सद्भावना एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

श्रमिकों को त्योहार मनाने का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य के औद्योगिक एवं वाणिज्यिक संस्थानों के नियोजकों तथा लोक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों से 17 सितंबर को संवैतनिक अवकाश घोषित कर सहयोग करने की अपेक्षा की गई है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News