Udaipur Times, Udaipur News: जिला रसद कार्यालय उदयपुर प्रथम एवं द्वितीय द्वारा रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन पत्र सोमवार 7 सितंबर तक जिला रसद कार्यालय में 100 रुपए का पोस्टल ऑर्डर जमा कर प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि शुक्रवार, 30 सितंबर है।
जिला रसद अधिकारी मणि खींची ने बताया कि इन दुकानों के लिए जिला रसद कार्यालय उदयपुर प्रथम एवं द्वितीय द्वारा रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के पात्र आवेदकों को आवंटन के लिए गुरूवार 13 अगस्त को विज्ञापन जारी किया गया था।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि तहसील बड़गांव की बड़ी, वाटी बी, तहसील भीण्डर की फुसरिया, सालेड़ा, भावपुरा, कुंथवास तथा नगर पालिका भीण्डर के वार्ड-01 एवं वार्ड-02 की दुकानें शामिल हैं। नगर निगम उदयपुर में वार्ड 22 पुराना/37 नया, वार्ड 24 पुराना/56 नया, वार्ड 35 पुराना/45 नया, वार्ड 40 पुराना/15 नया तथा वार्ड 05 पुराना/06 नया की दुकानें शामिल हैं।
इसी प्रकार तहसील मावली में लोपड़ा, फलीचड़ा, भीमल, वार्ड-09 फतहनगर-सनवाड़, तहसील बारापाल में सेठजी की कुण्डाल, तहसील कुराबड़ में कुराबड़-ए, साकरोदा, वल्लभ, पाड़ा खादरी, खारवा, तहसील कोटड़ा में डांग-बी, गोगरूद्ध, दोतड़, गुरा ढेढमारिया, साण्डमारिया बी, मालवा का चौरा बी, डुंगरियां, जोगीवड़-बी तथा तहसील फलासिया में मादला एवं लथूनी की दुकानें शामिल हैं।
इसके अलावा तहसील झाड़ोल में काडा, तहसील ऋषभदेव में कटेव एवं गोडियावाड़ा, तहसील गोगुन्दा में मजावड़ी-।।, तहसील सायरा में नान्देशमा तथा तहसील खैरवाड़ा में बड़ला-ए की दुकानें भी शामिल की गई हैं।