आकाशवाणी में उद्घोषक और कार्यक्रम प्रस्तोता के लिए आवेदन मांगे

अच्छी आवाज़ और उच्चारण वाली युवा प्रतिभाएं इसके लिए 31 मई तक आवेदन कर सकती हैं

 | 
Akashwani udaipur

उदयपुर 2 मई 2023 । आकाशवाणी उदयपुर की ओर से समानुदेशन के आधार पर विभिन्न कार्यक्रमों के लिए उद्घोषक और कार्यक्रम प्रस्तोता के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है।

आकाशवाणी उदयपुर के कार्यक्रम प्रमुख महेंद्र सिंह लालस ने बताया कि स्थानीय युवा प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए आर जे का पैनल बनाने के लिए यह प्रक्रिया कोविड के बाद दुबारा शुरू की गई है। अच्छी आवाज़ और उच्चारण वाली युवा प्रतिभाएं इसके लिए 31 मई तक आवेदन कर सकती हैं। 

आवेदन पत्र चेटक सर्कल स्थित आकाशवाणी केंद्र से प्राप्त कर निर्धारित शुल्क के साथ पुनः जमा करवाने होंगे। स्वर परीक्षण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जायेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News