छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन आमंत्रित

छात्रवृति पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित
 | 
scholarship

उदयपुर 27 जनवरी 2026। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित छात्रवृति योजनाओं में छात्रवृति पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग संयुक्त निदेशक, गिरीश भटनागर ने बताया कि योजनान्तर्गत आवेदन करने से पूर्व शिक्षण संस्थाओं को ज़िला स्तरीय अधिकारी से सूचीबद्ध करवाना होगा एवं कॉलेज के स्तर पर बायोमेट्रिक मशीन का पंजीयन एवं छात्रवृति पोर्टल पर शिक्षण संस्थान द्वारा कोर्स मेपिंग एवं मान्यता का अनुमोदन करवाना होगा। साथ ही विद्यार्थियों को भी आवेदन से पूर्व एन.एस.पी.ओ.टी.आर. एप्प के माध्यम से ओ.टी.आर. रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। 

विद्यार्थी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे-जनआधार में विद्यार्थी की श्रेणी (एपीएल/बीपीएल), जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, परिवार के प्रत्येक सदस्य की आय एवं जनआधार, आधार कार्ड एवं समस्त दस्तावेजों मे विद्यार्थी की समस्त सूचनाएं समान हो, को जनाधार में अपडेट करवानी होगी। साथ ही विद्यार्थी द्वारा आवेदन में जो खाता संख्या अंकित की जाये वो आधार सीडेड होना आवश्यक है।

#UdaipurScholarships #Scholarship2026 #SocialJusticeDepartment #NSPOTR #AadhaarSeeded #BPLScholarship #APLStudents #JanAadhaar #RajasthanEducation #CollegeScholarships #StudentAid #EducationRajasthan #UdaipurStudents

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News