उदयपुर मे मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में युवाओं को नियुक्ति पत्र
Udaipur Times: CM Rozgar Utsav 2026:रविवार को उदयपुर नगर निगम के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में जिला स्तरीय समारोह आयोजित हुआ।
राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेशभर के 10,548 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसमें उदयपुर जिले के 408 अभ्यर्थी भी शामिल रहे।
इसके साथ ही किसानों को भी बड़ी आर्थिक सौगात दी गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 152 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। वहीं प्रदेश के 67 लाख किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि के 667 करोड़ रुपए भी हस्तांतरित किए गए।
समारोह के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में 954 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। इससे प्रदेश में रोजगार, कृषि क्षेत्र और आधारभूत विकास को गति देने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को बल मिला।
उदयपुर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विरमाराम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, नवनियुक्त कार्मिक एवं अन्य उपस्थित रहे। समारोह में नवनियुक्त अभ्यर्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
