उदयपुर का बडगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र होगा सैटेलाइट चिकित्सालय में क्रमोन्नत

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

 | 
badgaon CHC upgraded to Setelite hospital
बेड क्षमता 30 से बढाकर 50 की जाएगी

उदयपुर / जयपुर 29 जुलाई 2023 । राज्य सरकार प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और आमजन को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए निरन्तर महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। 

इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर के बडगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को सैटेलाइट चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। साथ ही, चिकित्सालय में बेड्स की संख्या 30 से बढाकर 50 करने की भी स्वीकृति दी है। 

मुख्यमंत्री गहलोत की इस मंजूरी से स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा तथा आमजन को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News