Udaipur Times, Banswara Nagar Parishad Election 2026: बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में बांसवाड़ा जिले के मतदाता बुधवार को अपने शहर की सरकार चुनेंगे। बांसवाड़ा नगरपरिषद में 9 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदाता अपने-अपने वार्ड के प्रत्याशियों के लिए वोट डाल सकेंगे। Banswara Nagar Parishad Election 2026
वहीं जिले की कुशलगढ़ और परतापुर-गढ़ी निकायों में 11 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। सभी निकायों के चुनाव की मतगणना 14 सितंबर को होगी। Banswara Nagar Parishad Election 2026
बांसवाड़ा नगरपरिषद के 60 वार्डों में कुल 94,121 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 47,182 पुरुष, 46,933 महिलाएं और 6 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। ये मतदाता 59 वार्डों से चुनाव मैदान में उतरे 183 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। Banswara Nagar Parishad Election 2026
चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को मतदान के बाद प्रत्याशियों की किस्मत 14 सितंबर को मतगणना के दौरान सामने आएगी।