बांसवाड़ा जिला परिषद मे कांग्रेस बहुमत से 1 सीट पीछे, 16 पंचायत समिति मे भी कांग्रेस का दबदबा, BAP भी पीछे नहीं
Udaipur Times, Banswara Panchayat Election Results: 43 सीटों वाले बांसवाड़ा जिला परिषद मे कांग्रेस 21 सीट जीतकर बहुमत से एक कदम दूर रह गई। जबकि भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को 17 सीट और बीजेपी को 5 सीट और निर्दलीय को 1 सीट मिली है । ऐसे मे जिला प्रमुख बनाने के कांग्रेस को 1 निर्दलीय सदस्य की जरूरत पड़ने वाली है ।
वहीं बांसवाड़ा की 16 समितियों की 280 सीटों मे से कांग्रेस को 114, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को 97, बीजेपी को 62 और निर्दलियों को 7 सीट मिली है ।
बांसवाड़ा पंचायत समिति की 25 सीटों मे से 13 सीट जीतकर कांग्रेस बहुमत मे है , यहां भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को 6, बीजेपी को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली है।
गढ़ी पंचायत समिति की 19 सीटों मे से कांग्रेस और बीजेपी को 7-7 सीट जबकि भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को 4 और निर्दलीय को 1 सीट मिली है। यहाँ किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला ।
कुशलगढ़ पंचायत समिति की 19 सीटों मे से बीजेपी को 8, कांग्रेस को 5 और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को 6 सीट मिली है यहाँ भी किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सका ।
गांगड़तलाई की 19 सीटों मे से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) 9 सीट जीतकर बहुमत से एक सीट कम मिली जबकि कांग्रेस को 3, बीजेपी को 5 और निर्दलीय को 2 सीट मिली है ।
घाटोल की 27 सीटों मे से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को 17 सीटों के साथ बहुमत मिला है जबकि कांग्रेस को 6 और बीजेपी को 4 सीट मिली है।
तलवाड़ा की 15 सीटों मे से कांग्रेस 7 सीट जीतकर बहुमत से एक सीट पीछे रह गई । यहाँ बीजेपी को 5, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को 2 और निर्दलीय को 1 सीट मिली है ।
बागीदौरा की 19 सीटों मे से 10 सीट जीतकर कांग्रेस को बहुमत मिल गया जबकि बीजेपी को 5 और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को 4 सीट मिली है ।
सज्जनगढ़ की 15 सीटों मे से 8 सीट जीतकर कांग्रेस को बहुमत मिल गया जबकि भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को 5, निर्दलीय को 2 सीट मिली । बीजेपी का यहाँ खाता नहीं खुला ।
डूँगर छोटा की 15 सीटों मे से 11 सीट लेकर कांग्रेस स्पष्ट बहुमत मे है । जबकि बीजेपी और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को 2-2 सीट मिली है ।
सरेडी बड़ी की 15 सीटों मे से कांग्रेस को 7, बीजेपी को 6 और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को 2 सीट मिली है । यानि कांग्रेस बीजेपी दोनों बहुमत से पीछे है ।
अरथुना की 17 सीटों मे से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को 9 सीटों के साथ बहुमत मिला है । जबकि बीजेपी को 6 और कांग्रेस को 2 सीट मिली है ।
गनोड़ा की 15 सीटों मे से कांग्रेस ने 8 सीट जीतकर बहुमत हासिल किया जबकि बीजेपी को 4 और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को 3 सीट मिली है ।
छोटी सरवन की 15 सीटों मे से 11 सीट जीतकर कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल कबकी भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को 4 सीट मिली । यहाँ बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिली ।
सरवा की 15 सीटों मे से कांग्रेस को 6, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को 5 और बीजेपी को 4 सीट मिली है। यहाँ किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिल सका ।
आनंदपुरी की 15 सीटों मे से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) 11 सीट लेकर स्पष्ट बहुमत मे है, कांग्रेस को 4 सीट मिली जबकि बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिली ।
नाहरपुरा की 15 सीटों मे से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को बहुमत के लिए जरूरी 8 सीट मिल गई जबकि कांग्रेस को 6 और बीजेपी को 1 सीट मिली है ।