उदयपुर में आयोजित हुए लाभार्थी महोत्सव में राज्य सरकार के मंत्री बी डी कल्ला भी शामिल हुए

नगर निगम प्रांगण में आयोजित लाभार्थी महोत्सव में 1000 से ज्यादा लाभार्थियों ने भाग लिया।
 | 
b d kalla

उदयपुर 5 जून 2023। मुख्य रूप से लाभार्थी महोत्सव को राज्य सरकार द्वारा रसोई गैस पर दी जा रही सब्सिडी ट्रांसफर करने के लिए आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर से ऑनलाइन बटन दबाकर उदयपुर के 51553 लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी ट्रांसफर कर दी। नगर निगम प्रांगण में आयोजित लाभार्थी महोत्सव में 1000 से ज्यादा लाभार्थियों ने भाग लिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लाभार्थियों को ऑनलाइन संबोधित भी किया। कार्यक्रम में लाभार्थियों को राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई तो वही संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर और कांग्रेस के कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस मौके पर राजस्थान सरकार के मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर नहीं है, कांग्रेस जो कहती है वह करके दिखाती है। जबकि भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए वायदे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News