जयपुर के बाद अब उदयपुर में दौड़ेगी भारत टैक्सी

जल्द शुरू होगी बाइक टैक्सी, ऑटो और कैब सेवा
 | 
Bharat Taxi udaipur

 

Udaipur Times: Bharat Taxi Udaipur: 14 जुलाई 2026। सहकारी परिवहन पहल को नई गति देते हुए भारत टैक्सी का जयपुर में ट्रायल शुरू होने के बाद अब जल्द ही उदयपुर की सड़को पर भी अब भारत टैक्सी की बाइक टैक्सी, ऑटो रिक्शा एवं कैब सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। सीएम भजनलाल शर्मा इसी माह का इस सेवा का शुभारम्भ कर सकते है। Bharat Taxi Udaipur

सहकारिता विभाग की ओर से सहकर से समृद्धि अभियान के तहत शुरू की जा रही इस सेवा की मोनोटरिंग भी विभाग ही करेगा। जयपुर में ट्रायल के बाद इस सुविधा की शुरुआत उदयपुर के साथ साथ जोधपुर, अजमेर, बीकानेर और कोटा में भी इसे शुरू किया जाएगा। Bharat Taxi Udaipur

मोबाइल ऐप के माध्यम से यात्रियों को सुलभ किराया, पीक आवर्स में भी शून्य सर्ज प्राइसिंग, पारदर्शी एवं निश्चित दरें, एसओएस आपातकालीन सुविधा, स्थानीय एवं विश्वसनीय चालक तथा बेहतर ग्राहक सहायता जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे दैनिक आवागमन, लास्ट-माइल कनेक्टिविटी एवं शहरभर में यात्रा करना अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित होगा। सहकारी सिद्धांतों पर आधारित यह पहल विश्व की सबसे बड़ी सहकारी मोबिलिटी पहल के रूप में उभर रही है। Bharat Taxi Udaipur
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News