भींडर, कानोड, मावली और फतहनगर मे कांग्रेस जबकि वल्लभनगर मे बीजेपी का उपाध्यक्ष
Udaipur Times, Udaipur Municipal Election 2026: उदयपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर के चुनाव के साथ साथ भींडर, वल्लभनगर, कानोड़, मावली एवं फतहनगर सनवाड नगरपालिकाओं में मंगलवार सुबह 10 बजे से उपाध्यक्षीय पदों के लिए हुए चुनाव मे भिंडर, कानोड, मावली और फतहनगर मे कांग्रेस और वल्लभनगर मे बीजेपी के उपाध्यक्ष बने।
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि सुबह 11 बजे तक नामांकन हुआ, इसके बाद नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। दोपहर 2.30 बजे से मतदान शुरू हुआ तथा मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम जारी किए गए। Udaipur Municipal Election 2026
नगर पालिका कानोड़ में कांग्रेस के दिलीपसिंह को 14 और बीजेपी के चेतनप्रकाश मेनारिया को 6 मत मिले। इस प्रकार दिलीपसिंह 8 मतों से विजयी रहे। Kanore Nagar Palika
नगरपालिका भीण्डर में कांग्रेस के शोएब बोहरा को 14 और बीजेपी के चमनलाल को 11 मत मिले। शोएब बोहरा 3 मतों से विजयी रहे। Bhinder Nagar Palika
नगरपालिका वल्लभनगर में बीजेपी के कमलेश को 16 और कांग्रेस की सीमा अग्रवाल को 4 मत मिले। कमलेश 12 मतों से विजयी रहे। Vallabhnagar Nagar Palika
नगरपालिका मावली में कांग्रेस के मोहम्मद असरार और बीजेपी के नितेश को 10-10 मत मिले। लॉटरी में कांग्रेस के मोहम्मद असरार विजयी घोषित किए गए। Mavli Nagar Palika
नगरपालिका फतहनगर-सनवाड़ में कांग्रेस की श्रेया गर्ग को 13 और बीजेपी के मुकेश खटीक को 11 मत मिले। एक मत निरस्त हुआ। इस प्रकार कांग्रेस की श्रेया गर्ग 2 मतों से विजयी रही। Fatehnagar Sanwad Nagar Palika