उदयपुर के नए एसपी होंगे भुवन भूषण यादव

एसपी विकास शर्मा का भिवाड़ी अलवर में हुआ ट्रांसफर

 | 
SP Bhuwan Bhushan Yadav

उदयपुर 2 जून 2023 । राजस्थान सरकार ने शुक्रवार सुबह 30 आईपीएस और 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसके तहत उदयपुर के नए एसपी भुवन भूषण यादव होंगे। भुवन भूषण यादव को जयपुर के एसपी (साइबर क्राइम) पद से उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात किया गया है जबकि उदयपुर के एसपी विकास शर्मा का तबादला भिवाड़ी अलवर एक एसपी पद पर किया गया है।  

जारी लिस्ट के मुताबक 3 आईपीएस और 2 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। सरकार ने डीजी से लेकर एसपी तक 30 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।

हालांकि, अभी आईपीएस और आईएएस के तबादले की बड़ी सूची आना बाकी है। यह लिस्ट रिएक्शन देखने के लिए भी जारी की गई है, यह संभावना जताई जा रही हैं। फिलहाल 11 SP के भी जिले बदले हैं। इसके साथ ही कुछ पुलिस अधिकारियों को ऑफिस से हटाकर फील्ड पोस्टिंग भी दी गई है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News