उदयपुर के युवाओं के लिए बड़ी खबर: 19 जून से शुरू होंगे रोजगार शिविर, 375 पदों पर भर्ती
Udaipur Times, Udaipur Employment Camp 2026: 18 जून 2026। उदयपुर ज़िले मे भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में SIS सिक्योरिटी द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए सुरक्षा जवान 350 पद, सुरक्षा सुपरवाइजर 15 पद, सुरक्षा अधिकारी 10 पदो के लिए जिले मे ब्लॉक स्तरीय भर्ती (कैंप) शिविरों का अयोजन किया जाएगा Udaipur Employment Camp 2026
जाने 19 जून से 4 जुलाई तक कहाँ लगेंगे भर्ती कैंप
- 19 जून 2026 को पंचायत समिति परिसर कोटड़ा मे
- 20 जून 2026 को पंचायत समिति परिसर भीण्डर मे
- 22 जून 2026 को पंचायत समिति परिसर मावली मे
- 23 जून 2026 को पंचायत समिति परिसर झाड़ोल मे
- 24 जून 2026 को पंचायत समिति परिसर कुराबड़ मे
- 25 जून 2026 को पंचायत समिति परिसर सायरा मे
- 26 जून 2026 को पंचायत समिति परिसर फलासिया मे
- 27 जून 2026 को पंचायत समिति परिसर नयागांव मे
- 29 जून 2026 को पंचायत समिति परिसर वल्लभनगर मे
- 30 जून 2026 को पंचायत समिति परिसर गिर्वा मे
- 1 जुलाई 2026 को पंचायत समिति परिसर खेरवाड़ा मे
- 2 जुलाई 2026 को पंचायत समिति परिसर ऋषभदेव मे
- 3 जुलाई 2026 को पंचायत समिति परिसर गोगुन्दा मे
- 4 जुलाई 2026 को पंचायत समिति परिसर बड़गाव मे
भर्ती केम्प का समय प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।
योग्यता
कमांडेंट कार्यालय उदयपुर से आए सेंटर हैड राकेश चौधरी एवं सहायक भर्ती अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि सुरक्षा जवान के लिए 10 वीं, सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12 वी, एवं सुरक्षा अधिकारी के लिए ग्रेजुएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है युवा की उम्र 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अभ्यर्थी की ऊँचाई 168 व 170 सेमी एवं बजन 55 से 90 किलोग्राम होना आवश्यक है। Udaipur Employment Camp 2026
अभ्यर्थी अपनी 10 वीं व 12 वीं सहित समस्त शैक्षिक एवं प्रशैक्षिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, पेन कार्ड की फोटोकॉपी एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो व 350/- रूपये ऑनलाइन शुल्क के साथ भर्ती कैम्प में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते है।
अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर :- 9694371137, 7073744937
कमांडेंट कार्यालय उदयपुर से आए राकेश चौधरी एवं सहायक भर्ती अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि चयनित युवाओं को भारत सरकार एवं राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र में जैसे जोधपुर एम्स जोधपुर, ITI जोधपुर,बाड़मेर माइंस, जेके सीमेंट निंबाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ किला, कुंभलगढ़ किला, जेसीबी जयपुर, ताज होटल, ताज महल,आगरा किला , रणथंबोर का किला, आई आई एम कॉलेज, सिंघानिया यूनिवर्सिटी, जे के सीमेंट डवोक,निम्स यूनिवर्सिटी, पेसिफिक हॉस्पिटल,अस्पताल, एयरपोर्ट, मेट्रो,धार्मिक स्थल, गुजरात, अहमदाबाद, राजकोट, गाँधीनगर मारुती, अरावली, ताज सिक्योरमीटर उदयपुर, एवं ऐतिहासिक धरोहरों के साथ निजी क्षेत्र में नियुक्ति दी जाएगी Udaipur Employment Camp 2026
यह रहेगा वेतनमान
सुरक्षा जवान को 14 हजार से 25 हजार व सुरक्षा सुपरवाईजर को 18 हजार से 28 हजार मासिक वेतन के साथ 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही पीएफ , पेंशन, जीवन बीमा, मेडिकल, सालाना वेतन में वृद्धि, प्रमोशन व रियायती आवास एवं मेस आदि सुविधाएं भी दी जाएगी। Udaipur Employment Camp 2026
