जन्म-मृत्यु व विवाह के शत प्रतिशत पंजीयन के निर्देश जारी
उदयपुर 9 सितंबर 2025। जन्म-मृत्यु पंजीयन को लेकर गठित जिला स्तरीय अंतरविभागीय समिति एवं सतत विकास लक्ष्य की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार को ज़िला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में हुई।
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक पुनीत शर्मा ने बताया कि बैठक में जन्म मृत्यु की घटनाओं के रजिस्टरीकरण, कियान्वयन के समन्वय कार्य व जन्म मृत्यु एवं विवाह घटनाओं के शत प्रतिशत पंजीयन के निर्देश दिए गए। साथ ही e-sign pendency को 10 दिवस में निस्तारित करने को कहा।
PCTS पोर्टल के माध्यम से प्रविष्ठ किए गए जन्म एवं मृत्यु के लंबित प्रमाण पत्र शीघ्र जारी करने एवं CMHO को संयुक्त निरीक्षण के लिए निर्देशित किया। साथ ही संतृप्तता शिविर एवं ग्राम / शहर चलो अभियान के तहत सभी प्रभारी को निर्देश प्रदान किया कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से वंचित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएं। जिला स्तरीय अधिकारियों को सतत् विकास लक्ष्य 2025 में जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय इंडीकेटर फ्रेमवर्क की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।
#UdaipurTimes #BirthDeathMarriage #RegistrationUpdate #SustainableDevelopmentGoals #UdaipurNews #GovernmentInitiative #UdaipurTimes