55 वोटों से जीत दर्ज कर उदयपुर के मेयर बने BJP के पारस सिंघवी

सूत्रों के अनुसार, डिप्टी मेयर पद के लिए BJP की ओर से दिनेश भट्ट का नाम लगभग तय माना जा रहा है। 
 | 
Paras Singhvi New Mayor of Udaipur

UdaipurTimes, Udaipur Local News, Udaipur Nagar Nigam: BJP के पारस सिंघवी उदयपुर नगर निगम के 7वें बोर्ड के मेयर निर्वाचित हुए हैं। उदयपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए सोमवार को हुई वोटिंग और काउंटिंग पूरी हो गई। नगर निगम सभागार में दोपहर 2 बजे से पहले ही मतगणना पूरी कर परिणाम घोषित कर दिया गया। Udaipur Nagar Nigam

पारस सिंघवी को कुल 55 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी पूनम कुंवर राठौड़ को 25 वोट मिले। 80 वार्ड वाले नगर निगम में मेयर पद के लिए बहुमत का आंकड़ा 41 वोट था। सिंघवी ने बहुमत से 14 वोट अधिक हासिल कर जीत दर्ज की। 

BJP के 53 पार्षदों के अलावा तीन निर्दलीय पार्षदों ने भी पारस सिंघवी के पक्ष में मतदान किया। वहीं कांग्रेस के 23 पार्षदों और माकपा के एक पार्षद ने पूनम कुंवर राठौड़ के पक्ष में वोट दिया। इस तरह कुल 80 पार्षदों ने मतदान किया। Udaipur Nagar Nigam

मेयर पद के चुनाव में भाजपा के पारस सिंघवी और कांग्रेस की पूनम कुंवर राठौड़ के बीच सीधा मुकाबला था। वोटिंग के लिए दोनों ही दल अपने-अपने पार्षदों को बाड़ेबंदी के बीच सीधे नगर निगम लेकर पहुंचे। भाजपा पार्षद यशवंत आंचलिया सबसे पहले मतदान करने पहुंचे।

मतदान के दौरान सांसद मन्नालाल रावत, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा और भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे। Udaipur Nagar Nigam

इससे पहले रविवार को BJP के सभी पार्षदों को बैलेट पेपर से मतदान करने की प्रक्रिया समझाई गई थी। क्रॉस वोटिंग की आशंका को देखते हुए BJP ने पार्षदों को नाथद्वारा हाईवे स्थित रिसॉर्ट में रखा था। मतदान से एक दिन पहले सभी पार्षदों को केसरियाजी और जावर माता के दर्शन के लिए भी ले जाया गया।

कांग्रेस की ओर से संख्याबल कम होने के बावजूद BJP में क्रॉस वोटिंग का दावा किया गया था। हालांकि परिणाम में BJP प्रत्याशी पारस सिंघवी को 55 वोट मिले। Udaipur Nagar Nigam

सूत्रों के अनुसार, डिप्टी मेयर पद के लिए BJP की ओर से दिनेश भट्ट का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News