उदयपुर उप-जिला प्रमुख पद के बीजेपी के दलीचंद डांगी और कांग्रेस के उदयलाल डामोर ने भरा पर्चा

 | 
Udaipur Up-Zila Pramukh Election

 

Udaipur Times, Udaipur Up Zila Pramukh Election: पंचायतीराज आम चुनाव 2026 प्रक्रिया के तहत उदयपुर उप-जिला प्रमुख पद की निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो गई है।  

उदयपुर उप-जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा की ओर से मावली के पूर्व विधायक दलीचंद डांगी ने नामांकन किया तो कांग्रेस की ओर से उदयलाल डामोर ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा जाँच में दोनों प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकार कर लिए गए है ।

अब आगे आज ही दोपहर 3 से 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। मतदान समाप्ति के तत्काल बाद मतगणना होगी ।

आपको बात दे की जिला परिषद की 47 सीटों मे से बीजेपी को 24, कांग्रेस को 22 और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को 1 सीट मिली है।

हालांकि संख्या बल के आधार पर बीजेपी का पलड़ा भारी है लेकिन अगर क्रॉस वोटिंग होती है तो उलट फेर के चांस है ।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News