उदयपुर जिला प्रमुख पद के बीजेपी के हिम्मत सिंह झाला और कांग्रेस के लालसिंह झाला ने भरा पर्चा
Udaipur Times, Udaipur Zila Pramukh Election: पंचायतीराज आम चुनाव 2026 प्रक्रिया के तहत उदयपुर जिला प्रमुख पद की निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
उदयपुर जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा की ओर से हिम्मतसिंह झाला ने नामांकन किया तो कांग्रेस की ओर से लाल सिंह झाला ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा जाँच में दोनों प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकार कर लिए गए है ।
अब आगे आज ही दोपहर 3 से 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। मतदान समाप्ति के तत्काल बाद मतगणना होगी ।
आपको बात दे की जिला परिषद की 47 सीटों मे से बीजेपी को 24, कांग्रेस को 22 और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को 1 सीट मिली है। कांग्रेस ने दावा किया है की भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सदस्य उसके साथ है ।
हालांकि संख्या बल के आधार पर बीजेपी का पलड़ा भारी है लेकिन अगर क्रॉस वोटिंग होती है तो उलट फेर के चांस है ।