उदयपुर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने पर मंथन
उदयपुर 21 फ़रवरी 2026। में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान सरकार द्वारा नियुक्त स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता तथा नगर निगम अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा कर दोनों पक्षों ने अपने-अपने अनुभव और सुझाव साझा किए।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि बैठक में नगर निगम द्वारा स्वच्छता को लेकर लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था की सख्त निगरानी की जा रही है और गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा शहर में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को भी प्रभावी बनाया जा रहा है ताकि सड़कें स्वच्छ और सुंदर बनी रहें।
बैठक के दौरान सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई, पार्कों के रखरखाव, प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक, सड़क नालियों की मरम्मत, डिवाइडर पर रंगरोगन तथा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों के विस्तार पर भी चर्चा की गई। ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता ने सुझाव दिया कि स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन का रूप देने के लिए स्कूलों, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने वार्ड स्तर पर निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित करने की भी बात कही।
कभी भी आ सकती है सर्वे टीम, एंबेसेडर एवं आयुक्त की आमजन से अपील
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने कहा है कि जल्द ही स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम बिना बताए शहर का दौरा करेगी इस निरीक्षण में टीम द्वारा उदयपुर शहर की स्वच्छता का मापदंड तय कर रैंकिंग प्रदान की जाएगी। टीम द्वारा विभिन्न कार्यों का सघन निरीक्षण कर उदयपुर शहरवासियों से फीडबैक भी लिया जाएगी। ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता एवं निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने संयुक्त रूप से आमजन से सफाई के संबंध में निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों में सहयोग को अपील जारी की है।
बैठक में उपायुक्त दिनेश कुमार मंडोवरा, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा, कनिष्ठ अभियंता आदित्य आमेटा एवं मोनिका चौधरी, सभी सेक्टर ऑफिसर, जमादार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
#Udaipur #UdaipurNews #SwachhBharat #SwachhBharatMission #RajasthanNews #CleanUdaipur #SwachhSurvekshan #UdaipurCity #Rajasthan #CityCleanliness
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
