एक और हिस्ट्रीशीटर के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र

हिस्ट्रीशीटर किरण मेनारिया द्वारा संचालित किए ज़ा रहे मनवार रेस्टोरेंट के नाम पर किये गए अतिक्रमण कों ध्वस्त किया गया

 | 
bulldozer on historysheeter property

उदयपुर 8 मई 2023 । इन दिनों उत्तर प्रदेश की तरह उदयपुर में भी प्रशासन अपराधियों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख़्ती दिखाते हुए नजर आ रही हैं। 

bulldozer

इसी कड़ी में जहां नेशनल हाइवे की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में नेशनल हाइवे 8 पर सुखेर थाने के हिस्ट्रीशीटर किशन मेनारिया द्वारा चलाए ज़ा रहे रेस्टोरेंट के नाम पर किए गए अवैध अतिक्रमण पर बुलडोज़र चलाया था तो वहीं सोमवार कों शहर के हिरणमगरी थानाक्षेत्र में थाने के ही हिस्ट्रीशीटर किरण मेनारिया द्वारा संचालित किए ज़ा रहे मनवार रेस्टोरेंट के नाम पर किये गए अतिक्रमण कों ध्वस्त किया गया। 

bulldozer

डिप्टी एसपी शिप्रा राजावत ने बताया की थाने के हिस्ट्री शीटर किरण मेनारिया द्वारा रेस्टोरेंट के नाम पर हाऊसिंग बोर्ड की जमीन पर जबरन कब्जा किया हुआ था, हाऊसिंग बोर्ड के द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई जिसमे हिरणमगरी थाना पुलिस भी मौजूद रही।

bulldozer

राजावत ने बताया की किरण मेनारिया एक आदतन अपराधी हैं जो की हिरणमगरी थाने का हिस्ट्री शीटर हैं जिसके खिलाफ, हत्या, हत्या का प्रयास जैसे गंभीर अपराध के कुल 20 मुक़दमे दर्ज हैं।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News