तालाब पेटे में अवैध निर्माण पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

कदमाल ग्राम पंचायत के गायरियो का गुड़ा गांव में सांकरपुडा तालाब के पेटे में रिसोर्ट
 | 

उदयपुर 8 अगस्त 2025। बड़गांव उपखंड के अंतर्गत कदमाल ग्राम पंचायत के गायरियो का गुड़ा गांव में सांकरपुडा तालाब के पेटे में रिसोर्ट मालिक द्वारा अवैध रूप से निर्माण किए जाने की सूचना पर प्रशासन ने एक्शन लेते हुए बुलडोजर द्वारा अवैध निर्माण को ध्वस्त किया है।

Badgaon

बड़गांव उपखंड अधिकारी लतिका पालीवाल ने बताया कि सूचना मिलने पर तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियों द्वारा मौका मुआयना करने पर रिसोर्ट की दीवार अवैध रूप से तालाब पेटे में पाई गई, जिस पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को बुलडोजर द्वारा उक्त अवैध निर्माण ध्वस्त करते हुए रिजॉर्ट मलिक को पाबंद किया गया है।