उदयपुर में NH-162E पर चला बुलडोजर, हाईवे की अवाप्त भूमि से हटाए गए अतिक्रमण
Udaipur Times, Udaipur Encroachment Drive: 7 जुलाई 2026 । माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के आदेशों की पालना में मंगलवार को ग्राम पंचायत कठार के ग्राम कठार एवं तुला में नेशनल हाईवे 162 ई की आवप्त भूमि (ROW) में आ रहे निर्माण को हटाया गया। Udaipur Encroachment Drive
हाईवे अथॉरिटी, बडगांव तहसीलदार हितेश त्रिवेदी, नायब तहसीलदार रमेश राजपुरोहित तथा भू.अ. निरीक्षक किशनलाल एवं पटवारी राजेन्द्र सिंह की संयुक्त टीम द्वारा हटाया गया। मौके पर पुलिस थाना गोगुन्दा से एएसआई भरत सिंह जाप्ते के साथ उपस्थित रहे। Udaipur Encroachment Drive
बडगांव तहसीलदार हितेश त्रिवेदी ने बताया कि हाईवे 162ई पर बडगांव क्षेत्र में कुल 85 स्थानों पर अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर लगातार कार्रवाई कर सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे। Udaipur Encroachment Drive
