उदयपुर 16 मार्च 2021। लोकसभा की दो सीटों और विभिन्न राज्यों के 14 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा हो चुकी है। जिसमे राजस्थान की 3 विधानसभा सीटों पपर भी उपचुनाव होंगे। हैरानी की बात यह है की मेवाड़ के वल्लभनगर सीट पर उपचुनाव की घोषणा नहीं हुई है। जबकि राजस्थान में विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव होने थे।
राजस्थान के सहाड़ा, सुजानगढ़ (एससी) और राजसमंद विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। साथ ही आंध्रप्रदेश के तिरुपति लोकसभा सीट तथा कर्नाटक के बेलगाम लोकसभा सीटों पर उपचुनाव का कार्यक्रम तय हो गया। इसके अतिरिक्त विभिन राज्यों के विधानसभा सीटों में गुजरात के मोरवा हदफ़ (एसटी) सीट, झारखण्ड की मधुपुर सीट, कर्नाटक के बासवाकल्याण और मस्की (एसटी) सीट, मध्यप्रदेश की दमोह सीट, महाराष्ट्र की पंढरपुर सीट, मिजोरम की सेरचिप (एसटी) सीट, नागालैंड की नोकसेन (एसटी) सीट, ओडिशा की पिपली सीट, तेलंगाना की नागार्जुन सागर सीट एवं उत्तराखंड की साल्ट सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित हो चूका है।
राजस्थान के तीन विधानसभा समेत विभिन्न राज्यों के 14 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव का कार्यक्रम के अनुसार 23 मार्च 2021 को चुनावो की अधिसूचना जारी की जाएगी, वहीँ नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 30 मार्च 2021 एवं नॉमिनेशन की स्क्रूटिनी 31 मार्च 2021 रहेगी। जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 3 अप्रैल 2021 होंगी , उपरोक्त सभी सीटों पर चुनाव 17 अप्रैल 2021 (शनिवार) को होगी। सभी सीटों पर मतगणना 2 मई 2021 (रविवार) को होगी।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal