एमनेस्टी स्कीम में बकाया बिजली बिल एकमुश्त जमा करवाने हेतु शिविर 13 फरवरी को

AVVNL अशोक नगर, गुलाबबाग रोड और मधुबन में होगा आयोजित
 | 
emnesty scheme

उदयपुर 12 फ़रवरी 2023 । बिजली वभाग द्वारा एमनेस्टी योजना के कल 13 फ़रवरी 2023 को उपभोक्ताओं को एमनेस्टी स्कीम का लाभ देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। 

उक्त शिविर में 31 दिसंबर 2022 तक की बकाया राशि बिना ब्याज पेनल्टी के एकमुश्त जमा करवा कर छूट योजना का लाभ देते हुए और कटे हुए बिजली कनेशनों को चालू करवाएं जाएंगेl

यह शिविर  एवीवीएनएल के गुलाबबाग रोड स्थित उपखंड-पावर हाउस I, उपखंड-पावर हाउस II, शक्ति नगर कार्नर स्थित अशोक नगर एवीवीएनएल , मधुबन एवीवीएनएल, पॉवर हाउस प्रथम सबडिविजन ऑफिस में कल दिनांक 13 फरवरी 2023, प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News