नगर निगम चुनाव के सभी प्रत्याशियों को चुनावी के खर्चे की डिटेल देने के निर्देश
Udaipur Times, UMC Election 2026: उदयपुर नगर निगम आम चुनाव-2026 के तहत नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 01 से 80 तक चुनाव लड़ने वाले समस्त 220 प्रत्याशियों को निर्वाचन व्यय का विवरण प्रस्तुत करने के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपखण्ड अधिकारी गिर्वा IAS अबुल साई कृष्ण ने बताया कि उदयपुर नगर निगम की मतगणना 14 सितंबर 2026 को पूर्ण हो चुकी है।
नियमानुसार परिणाम घोषित होने के 15 दिवस के भीतर प्रत्याशियों द्वारा निर्धारित प्रारूप में निर्वाचन व्यय का पूर्ण विवरण प्रस्तुत किया जाना है।
उन्होंने सभी 220 प्रत्याशियों से कहा है कि वे 28 सितंबर 2026 से पूर्व निर्धारित प्रारूप ‘क’ में निर्वाचन व्यय का विवरण जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कमरा नंबर 325 में जमा कराना सुनिश्चित करें।