उदयपुर के भीण्डर में 4, फतहनगर और वल्लभनगर में 2-2 प्रत्याशियों ने वापस लिए नाम

 | 
Udaipur Municipal Election

 

Udaipur Times, Udaipur Municipal Election 2026:  उदयपुर जिले के नगरीय निकाय चुनाव 2026 के तहत निकायों के अध्यक्षीय पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को पूर्ण हुई।

नाम वापसी के अंतिम दिन तक भीण्डर में 4 तथा फतहनगर और वल्लभनगर में 2-2 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस लिए। अब उदयपुर नगर निगम सहित जिले के सभी निकायों में अध्यक्षीय पदों के लिए दो-दो प्रत्याशी शेष हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को जारी अंतिम सूची में उदयपुर नगर निगम के लिए भाजपा की ओर से पारस सिंघवी एवं कांग्रेस से डॉ  पूनम कुंवर अध्यक्षीय पद की दौड़ में हैं। UMC Election 2026

नगरपालिका भीण्डर में भाजपा से सुरेशकुमार जैन, मीना एवं गणेशलाल, कांग्रेस से सुंदरलाल व गोपाल तथा निर्दलीय चमनलाल ने नामांकन पत्र जमा कराए थे। नामांकनों की संवीक्षा में सभी नामांकन वैध पाए गए। इनमें से सुरेशकुमार जैन, गणेशलाल, गोपाल एवं चमनलाल ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिए। अब भाजपा की ओर से  मीना तथा कांग्रेस से सुंदरलाल शेष हैं। Bhinder Nagarpalika Election 2026

नगरपालिका वल्लभनगर में कांग्रेस से रामी तथा भाजपा से सोवनी, लीला भील एवं भोलीबाई भील ने नामांकन दाखिल किए थे। इनमें से लीला भील एवं भोलीबाई ने नाम वापस ले लिए। अब कांग्रेस से रामी और भाजपा से सोवनी शेष हैं। Vallabhnagar Nagarpalika Election 2026

फतहनगर-सनवाड़ में कांग्रेस से सोसर, भाजपा से सीमा व रम्भा देवी तथा निर्दलीय ममता व प्रियंका ने नामांकन जमा कराए थे। इनमें से रम्भा देवी का नामांकन संवीक्षा के दौरान निरस्त हुआ। वहीं कांग्रेस की सोसर और निर्दलीय प्रियंका ने नाम वापस ले लिए। Fatehnagar Sanwad Nagarpalika Election 2026

नगरपालिका मावली में कांग्रेस से पुष्पा कुमारी, भाजपा से राकेश कुमार मीणा तथा नगरपालिका कानोड़ में कांग्रेस से रोनक स्वर्णकार व भाजपा से शिवकुमार सोनी अध्यक्षीय पद की दौड़ में हैं। Mavli Nagarpalika Election 2026

शुक्रवार को अंतिम सूची जारी करने के साथ चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया गया है। मतदान 21 सितम्बर को सुबह 10 से 2 बजे तक होगा  तथा इसके तुरंत पश्चात मतगणना की जाएगी। उपाध्यक्षीय पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया 22 सितम्बर को होगी। Kanod Nagarpalika Election 2026

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News