Census 2027: उदयपुर में 95.76 प्रतिशत मकानों का सर्वे पूरा
Udaipur Times, Census 2027 Update: 9 जून 2026 । जनगणना 2027 (Census 2027) के प्रथम चरण के तहत जिले में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य तेजी से जारी है। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में उदयपुर जिले में अब तक 95 प्रतिशत मकानों के सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है। मकान सूचीकरण का प्रथम चरण 14 जून 2026 तक जारी रहेगा। जिला प्रशासन ने इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान में जिले के शत-प्रतिशत नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिला, तहसील एवं नगर निकाय स्तर पर शिकायत प्रकोष्ठ एवं नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं। Census 2027
जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ने बताया कि यदि जिले के किसी भी शहरी या ग्रामीण क्षेत्र में किसी मकान, प्रतिष्ठान, परिवार अथवा नागरिक तक अभी तक जनगणना प्रगणक या पर्यवेक्षक नहीं पहुंचे हैं, अथवा जनगणना से संबंधित कोई अन्य समस्या या शिकायत है, तो संबंधित नागरिक सीधे शिकायत प्रकोष्ठ में संपर्क कर अपनी प्रविष्टि दर्ज करा सकते हैं। जिला स्तर पर संयुक्त निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग कार्यालय, बेदला पुलिया के पास नियंत्रण कक्ष संचालित किया जा रहा है। नागरिक हेल्पलाइन नंबर 0294-2451384 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा तहसील स्तर पर चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार तथा नगर निकाय क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी से भी संपर्क किया जा सकता है। Census 2027
प्रशासन ने जिलेवासियों से डिजिटल जनगणना अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति, परिवार, मकान या क्षेत्र सर्वेक्षण से छूट गया है तो इसकी तत्काल सूचना संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते उसका सर्वे पूरा कराया जा सके। Census 2027
95 प्रतिशत कार्य पूर्ण
जिले में प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अब तक अनुमानित 6.87 लाख मकानों में से 6.58 लाख मकानों (95 प्रतिशत) का सर्वेक्षण पूरा किया जा चुका है। शेष कार्य भी 14 जून से पूर्व पूर्ण कर लिया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से जनगणना कार्य में सहयोग करने और सही जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया है, ताकि जिले की सटीक एवं विश्वसनीय जनगणना सुनिश्चित हो सके। Census 2027
फैक्ट फाइल
जिले में अनुमानित कुल मकान - 6,87,456
सर्वे पूर्ण मकान - 6,58,286
मकान सर्वे प्रगति - 95.76 प्रतिशत
अनुमानित कुल जनसंख्या - 23,09,696
कवर की गई जनसंख्या - 22,77,249
जनसंख्या कवरेज - 98.60 प्रतिशत
