उदयपुर के सरकारी अस्पतालों के OPD टाइम मे बदलाव 1 अक्टूबर से

 | 
MBGH

 

Udaipur Times, Udaipur Hospital Timing:  उदयपुर के राजकीय रविन्द्रनाथ टैगोर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (RNT Medical College) एवं संबद्ध अस्पतालों मे चिकित्सा सेवाओं के समय में संशोधन किया गया है।

राजकीय रविन्द्रनाथ टैगोर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 से सोमवार से शनिवार तक चिकित्सालयों की ओपीडी प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संचालित होगी।

वहीं रविवार एवं राजकीय अवकाश के दिनों में ओपीडी का समय प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक रहेगा।

उन्होंने बताया कि संशोधित समय 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा। यह व्यवस्था आरएनटी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चिकित्सालयों में लागू रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News