सर्दी के कारण स्कूलो के समय में परिवर्तन

आदेश 13 जनवरी से 18 जनवरी तक के लिए लागू होंगे। 
 | 
सर्दी के कारण स्कूलो के समय में परिवर्तन
समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय सीबीएसई, आरबीएसई संचालित विद्यालयों का दो पारी विद्यालय सहित समय संचालन सुबह 10 से शाम 4 बजे तक के लिए करने के निर्देश जारी किए हैं। 

उदयपुर, 12 जनवरी 2020 । जिले में कड़ाके की सर्दी के कारण जिला कलक्टर श्रीमती आनंदी ने एक आदेश जारी कर समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय सीबीएसई, आरबीएसई संचालित विद्यालयों का दो पारी विद्यालय सहित समय संचालन सुबह 10 से शाम 4 बजे तक के लिए करने के निर्देश जारी किए हैं। 

उन्होंने बताया कि यह आदेश 13 जनवरी से 18 जनवरी तक के लिए लागू होंगे। 

उन्होंने बताया कि विद्यालय स्टाफ का समय शिविरा पंचांग अनुसार रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News