चेतनराम देवड़ा होंगे उदयपुर के नए कलेक्टर


चेतनराम देवड़ा होंगे उदयपुर के नए कलेक्टर 

वर्तमान कलेक्टर श्रीमती आनंदी अब संभालेंगी अलवर जिले का कलेक्टर पद 

 
चेतनराम देवड़ा होंगे उदयपुर के नए कलेक्टर
चेतनराम देवड़ा अब तक चित्तौड़गढ़ के कलेक्टर थे 
 

उदयपुर 6 जुलाई 2020।  राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने रविवार रात को तीन IAS अफसरों के ट्रांसफर की सूची जारी की। जिसके अनुसार अब उदयपुर की जिला कलेकटर एवं जिला मजिस्ट्रेट का स्थानांतरण हो गया। नवीन आदेशानुसार अब उदयपुर के कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के पद पर चेतनराम देवड़ा होंगे। उदयपुर की वर्तमान जिला कलेकटर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती आनंदी ने आदेश के अनुसार अब अलवर जिले की कमान संभालेगी।

राज्य सरकार द्वारा सूची ने अनुसार IAS चेतनराम देवड़ा, चित्तौड़गढ़ से स्थानांतरित होकर उदयपुर में कलेक्टर के पद पर लगाए गए है। जबकि चित्तौड़गढ़ जिले के कलेक्टर का पद अब किशोर कुमार शर्मा संभालेंगे। जबकि उदयपुर की वर्तमान कलेक्टर श्रीमती आनंदी अब अलवर जिले की कलेक्टर होंगी। 

चेतनराम देवड़ा 1991 से राज्य में प्रशासनिक सेवाओं में है। चित्तौड़गढ़ जिले से पहले वह डूंगरपुर जिले के कलेक्टर रह चुके है।   

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal